150 Most Important Question for super tet

 प्रश्न.एक शिक्षक, बच्चे द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियों पर क्रोध प्रकट करता है। यह इंगित करता है कि ?

उत्तर.वह संवेदनात्मक रूप से सन्तुलित नहीं है


प्रश्न.समेकित शिक्षा इंगित करती है?
उत्तर.सामान्य बच्चों व भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए एक ही स्कूल

प्रश्न.एन सी एफ 2005 के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
उत्तर.यह एन सी ई आर टी द्वारा तैयार किया गया दस्तावेज है, जो भारत की विद्यालयी शिक्षा के सम्बन्ध में संस्तुतियाँ प्रस्तुत करता है

प्रश्न.एक शिक्षक, विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों को विकसित कर सकता है?
उत्तर.आदर्श रूप से बर्ताव कर

प्रश्न.एक बालक की मानसिक आयु 12 वर्ष और शारीरिक आयु 10 वर्ष है। उसका बुद्धिलब्धांक होगा
उत्तर. 120

प्रश्न.शिक्षार्थियों के बीच अधिगम शैली में अन्तर का कारण हो सकता है?
उत्तर.शिक्षार्थी द्वारा अपनाई गई विचारणा नीति

प्रश्न.बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में प्रगति तब हो सकती है जब हम
उत्तर.बच्चों की प्रगति को नियमित रूप से जाँचने के साथ-साथ सुधारात्मक कदम उठाएँ

प्रश्न. शिक्षार्थी वैयक्तिक भिन्नता प्रदर्शित करते हैं। अतः शिक्षक को
उत्तर.सीखने के विविध अनुभवों को उपलब्ध कराना चाहिए

प्रश्न.कोह्लबर्ग के अनुसार, शिक्षक बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास कर सकता है।
उत्तर.नैतिक मुद्दों पर आधारित चर्चाओं में उन्हें शामिल करके

प्रश्न.एक विद्यार्थी अपने अध्यापक से समय की पाबन्दी सीखता है; यह एक उदाहरण है?
उत्तर.प्रेक्षण अधिगम का

प्रश्न.प्रायः शिक्षार्थियों की त्रुटियाँ …..’ की ओर संकेत करती हैं।
उत्तर.वे कैसे सीखते हैं

प्रश्न.बच्चे उसी वातावरण में सीख सकते हैं जहाँ
उत्तर. उनके अनुभवों एवं भावनाओं को उचित स्थान मिले

प्रश्न.नर्सरी कक्षा में शुरुआत करने के लिए कौन-सी विषय-वस्तु (Theme) सबसे अच्छी है?
उत्तर.मेरा परिवार

प्रश्न.एक बच्चा जो •••••• से ग्रस्त है, वह ‘Saw’ और ‘Was’,’Nuclear’ और ‘Unclear’ में अन्तर नहीं कर सकता?
उत्तर.डिस्लेक्सिया न

प्रश्न.राज्य स्तर की एक एकल-गायन प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को तैयार करते समय एक विद्यालय लड़कियों को वरीयता देता है। यह दर्शाता है?
उत्तर.लैंगिक पूर्वाग्रह

प्रश्न.मानव व्यक्तित्व परिणाम है?
उत्तर.आनुवंशिकता और वातावरण की अन्तःक्रिया का

प्रश्न.कौन-सा विकास का सिद्धान्त है?
उत्तर.सभी की विकास-दर समान नहीं होती है

प्रश्न.पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास के किस चरण पर बच्चा ‘वस्तु-स्थायित्व’ को प्रदर्शित करता है?
उत्तर.संवेदी प्रेरक चरण

प्रश्न.विद्यार्थियों के सीखने में जो रिक्तियाँ रह जाती हैं, उनके निदान के बाद •••••• चाहिए?
उत्तर.समुचित उपचारात्मक कार्य होना

प्रश्न.कक्षा एक में बच्चों में भाषा कौशल का विकास किस क्रम में होना चाहिए?
उत्तर.सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना

प्रश्न.शिक्षा के सन्दर्भ में, समाजीकरण से तात्पर्य है।
उत्तर.सामाजिक वातावरण में अनुकूलन और समायोजन

प्रश्न.प्राथमिक स्तर पर बच्चों के लिए संगीत, कहानी कहने, नाटक, कला, शिल्प, खेल आदि जैसी गतिविधियों का संचालन
उत्तर. प्रत्येक विषय के साथ सम्मिलित होना चाहिए

प्रश्न.व्यवहार का ‘करना पक्ष ••••• में आता है?
उत्तर.सीखने के गतिक क्षेत्र

प्रश्न.निम्न में से एक प्राथमिक स्तर के शिक्षक के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण गुण कौन-सा है?
उत्तर.धैर्य और लगन

प्रश्न.यदि विद्यार्थी पाठ में रुचि न लेते प्रतीत हों, तो शिक्षक को चाहिए कि वह
उत्तर.शिक्षण विधि बदल दे

प्रश्न.कौन-सा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है?
उत्तर.लिखना

प्रश्न.बच्चे के विकास के सिद्धान्तों को समझना शिक्षक की सहायता करता है?
उत्तर. शिक्षार्थियों की भिन्न अधिगम शैलियों को प्रभावी रूप में सम्बोधित करने में

प्रश्न.सीखने की प्रक्रिया में शिक्षक की भूमिका होनी चाहिए?
उत्तर.सुगमकर्ता की

भाग II हिन्दी (भाषा I)
प्रश्न.ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर दिया जाता है?
उत्तर.साहित्य

प्रश्न.साखी का मूल तत्सम शब्द क्या है?
उत्तर.साक्षी

प्रश्न.’यामा’ किसकी रचना है?
उत्तर.महादेवी वर्मा

प्रश्न.“जो पसीने से उत्पन्न हो’ के लिए एक उपयुक्त शब्द है?

उत्तर.स्वेदज

प्रश्न.सोहत ओढ़े पीत पट, श्याम सलोने गात।मनो नीलमणि शैल पर, आतप परयो प्रभात।।प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
उत्तर.उत्प्रेक्षा

प्रश्न.’गीता मन्द-मन्द मुस्कुरा रही है इस वाक्य में ‘मन्द-मन्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?
उत्तर.क्रिया-विशेषण

प्रश्न.हिन्दी का कौन-सा प्रेमाख्यान कवि एक आँख का काना था?
उत्तर.जायसी

प्रश्न.स्थिति में परिवर्तन न होने के भाव को व्यक्त करने वाली सही कहावत है?
उत्तर.वही ढांक के तीन पात

प्रश्न.किसी वस्तु को दूसरे देश से अपने देश में क्रय कर लाने की क्रिया कहलाती है?
उत्तर.आयात

प्रश्न.जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाँहि।सब अँधियारा मिटि गया, जब दीपक देख्या माँहि।। उपरोक्त दोहे में ‘अँधियारा और दीपक’ किसके प्रतीक हैं?
उत्तर.अज्ञान और ज्ञान के

प्रश्न.कौन-सा शब्द ‘भ्रमर’ का पर्यायवाची नहीं है?
उत्तर.प्रभाकर

प्रश्न.क्रिया से बनने वाली भाववाचक संज्ञा है?
उत्तर.थकावट

प्रश्न.’थ’ किस वर्ग का व्यंजन है?
उत्तर.दन्त्य

प्रश्न.’कवि’ शब्द में कौन-सी संज्ञा है?
उत्तर.जातिवाचक

प्रश्न.जो शब्दांश किसी शब्द के अन्त में जुड़कर नया शब्द बनाते हैं, उसे कहते हैं?
उत्तर.प्रत्यय

प्रश्न.वह लेख जिसमें किसी मुद्दे के प्रति समाचार-पत्र की अपनी राय प्रकट होती है” को कहते हैं?
उत्तर.सम्पादकीय

प्रश्न.’रीत्यनुसार’ का सही सन्धि-विच्छेद है?
उत्तर. रीति + अनुसार

प्रश्न.‘अनुरूप’ समस्त पद में कौन-सा समास है?
उत्तर.अव्ययीभाव

प्रश्न.‘पन्नग’ का समानार्थी शब्द है?
उत्तर.उरग

प्रश्न.हिन्दी भाषा सीखने में पाठ्य पुस्तक
उत्तर.साधन है

प्रश्न.“जहाँ-जहाँ शब्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?
उत्तर.पुनरुक्त शब्द-युग्म

प्रश्न.भाषा शिक्षण का आदर्श वातावरण है?
उत्तर.विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति की पूरी आजादी

प्रश्न.’वह तोड़ती पत्थर,देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर। उपरोक्त पंक्तियाँ किसकी हैं?
उत्तर.सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला

प्रश्न.सस्वर वाचन का मुख्य उद्देश्य है?
उत्तर.बच्चों की पढ़ने सम्बन्धी झिझक को समाप्त करना

प्रश्न.’ऋजुता’ का सही विलोम है?
उत्तर.वक्रता

भाग III गणित
प्रश्न.तीन चौराहों की ट्रैफिक लाइट क्रमशः प्रत्येक 1 मिनट,75 सेकण्ड और 90 सेकण्ड बाद बदलती हैं। यदि वे एकसाथ 7:50 Am पर बदलें, तो वे पुनः एकसाथ बदलेंगी ?
उत्तर.8:05 Am पर

प्रश्न.भाग के एक प्रश्न में, भाजक भागफल का 10 गुना है एवं शेषफल का 5 गुना है। यदि शेषफल 46 है, तो भाज्य होगा?
उत्तर.5336

प्रश्न. 100 तथा 300 के मध्य कितनी संख्याए 7 से विभाज्य है ?
उत्तर.28

प्रश्न.एक वस्तु का क्रय मूल्य, वस्तु पर अंकित मूल्य का 64% है।खरीद पर 12% की छूट देने पर प्रतिशत लाभ होगा?
उत्तर.37.5

प्रश्न.एक बेलन, एक अर्द्धगोला तथा एक शंकु एकसमान आधार पर स्थित हैं तथा उनकी ऊँचाइयाँ समान हैं। उनके आयतनों में अनुपात होगा ?
उत्तर.3: 2:1

प्रश्न.किसी प्रमेय की परिकल्पना’ और ‘निष्कर्ष को परस्पर . बदलने से प्राप्त कथन कहलाता है।
उत्तर. प्रमेय का विलोम

प्रश्न.एक शिक्षक को विषय ‘बेलन तथा शंकु के आयतन और पृष्ठीय क्षेत्रफल’ पढ़ाना है। शिक्षण का कौशल प्राप्त उद्देश्य होगा?
उत्तर.शिक्षार्थी एक बेलन और एक शंकु की आकृति बना पाएगा

प्रश्न.रवि और अली की कुल आयु, अली तथा जॉन की कुल आयु से 10 वर्ष अधिक है। जॉन, रवि से कितने वर्ष छोटा है?
उत्तर.10

प्रश्न.एक कस्बे के 1000 निवासियों में से 60% पुरुष है जिनमें से 20% साक्षर है यदि कुल 25% निवासी साक्षर हो तो कस्बे की कितनी प्रतिशत महिलाएँ साक्षर हैं?
उत्तर.32.5

प्रश्न.किस प्रकार के मूल्यांकन का मुख्य अभिप्राय विद्यार्थियों को ‘फीडबैक देना है?
उत्तर.रचनात्मक मूल्यांकन

प्रश्न.3:40 Pm  घड़ी की घण्टे की सुई तथा मिनट की सुई के बीच का कोण होगा?
उत्तर.130°

प्रश्न.एक दुपहिया के आगे वाले पहिए की परिधि6 फीट तथा पीछे वाले पहिए की परिधि 9 फीट है X दूरी चलने में आगे वाला पहिया, पिछले पहिए से 10 चक्कर अधिक लगाता हैx का मान है?
उत्तर.180 फीट

प्रश्न.यदि (4) का? % = 512, तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
उत्तर. 5

प्रश्न.1 सेमी भुजा वाले 24 घनों को परस्पर जोड़कर एक ठोस घनाभ बनाया जाता है। यदि इस घनाभ के आधार की परिमाप 12 सेमी हो, तो घनाभ की ऊँचाई होगी?
उत्तर.3 सेमी

भाग IV पर्यावरण अध्ययन
प्रश्न.भारत के किस क्षेत्र में अधिकतम भूस्खलन की घटनाएँ होती हैं?
उत्तर.हिमालय

प्रश्न.अपने पर्यावरण की स्वच्छता और शुद्धता का मूल्यांकन करना, प्रमुख उद्देश्य है?
उत्तर.भावनात्मक क्षेत्र का

प्रश्न. पृथ्वी की सतह का कितना प्रतिशत भाग जल से घिरा है?
उत्तर.71

प्रश्न.जब ध्रुव से भूमध्यरेखा की ओर बढ़ते हैं, तब जैव विविधता
उत्तर.बढ़ती है

प्रश्न. मानव-पर्यावरण सम्बन्ध एक :::::::: संकल्पना है?
उत्तर.धनात्मक

प्रश्न.निम्न में से कौन-सा ऊर्जा का स्रोत कभी पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं करता है?
उत्तर.सौर ऊर्जा

प्रश्न.निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
उत्तर.कण्टूर कृषि-भूमि अपरदन

प्रश्न.’मोनाल’ उत्तराखण्ड के अतिरिक्त किस राज्य का राज्य पक्षी है?
उत्तर.हिमाचल प्रदेश

प्रश्न.काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है?
उत्तर.एक सींग वाले गैण्डा के लिए

प्रश्न.किसी खाद्य श्रृंखला की प्रथम कड़ी सदैव हरे पादप होते हैं,क्योंकि
उत्तर.वे सूर्य के प्रकाश में वायुमण्डलीय CO2 को स्थिरीकृत करते हैं

प्रश्न.रेड डाटा बुक’ में सम्मिलित हैं?
उत्तर.विलुप्, हो रहे जीव,सुभेद्य जीव,आपत्तिग्रस्त जीव

प्रश्न.चिपको आन्दोलन की जनक गौरा देवी द्वारा चिपको आन्दोलन किस गाँव में प्रारम्भ किया गया?
उत्तर. रैणी गाँव

प्रश्न.वायुमण्डल की सबसे निचली परत कहलाती है?
उत्तर.क्षोभमण्डल

प्रश्न.ओजोन परत की मोटाई नापने की इकाई है?
उत्तर.डॉबसन इकाई

प्रश्न.डी डी टी है?
उत्तर.अजैव निम्नीकरणीय प्रदूषक

प्रश्न.सामाजिक वानिकी का उद्देश्य है?
उत्तर.पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्धन

प्रश्न.सागरीय खरपतवार महत्त्वपूर्ण स्रोत है?
उत्तर.आयोडीन के

प्रश्न.अत्यधिक चारण का परिणाम है?
उत्तर.मृदा अपरदन

प्रश्न.विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर. 05 जून

प्रश्न.‘जल संग्रहण के सम्बन्ध में वहाँ की क्षेत्रीय भाषानुसार कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
उत्तर.कर्नाटक-कॉदी

प्रश्न.सजीवों में ऑक्सी श्वसन की प्रक्रिया में ……….. ऊर्जा अवमुक्त होती है?
उत्तर.673 किलो कैलोरी

प्रश्न.बाढ़ से समोभिद् पौधे मर जाते हैं, क्योंकि
उत्तर. मूल में श्वसन रुक जाता है

प्रश्न.स्मॉग (धुंध) बनता है?
उत्तर.धुएँ तथा कोहरे से

प्रश्न.राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2000 के अनुसार, पर्यावरण अध्ययन को किस कक्षा समूह में स्थान दिया गया है?
उत्तर.तीसरी से पाँचवीं कक्षा

प्रश्न.अम्लीय वर्षा का कारण निम्न में से किसकी सान्द्रता में वृद्धि है?
उत्तर.SO2  NO2

प्रश्न.भूकम्प की तरंगों को निरूपित करता है?
उत्तर.सिस्मोग्राफ

प्रश्न.ह्युमस निर्माण में कौन सहायक हैं?
उत्तर.अपघटक

No comments:

Post a Comment