Showing posts with label UP Gk. Show all posts
Showing posts with label UP Gk. Show all posts

उत्तर प्रदेश की कला एवं संस्कृति | Art and Culture of Uttar Pradesh

 Art and Culture of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश की कला एवं संस्कृति

  • वर्ष 1911 में लखनऊ में राजकीय कला एवं शिल्प महाविद्यालय की स्थापना की गयी।
  • 8 फरवरी 1962 को एक स्वायत्त कला संस्थान उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की स्थापना लखनऊ में की गयी।
  • डॉ० सम्पूर्णानन्द उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के प्रथम अध्यक्ष थे।
  • 1997 में “गैलरी डी आर्ट” नाम से एक कला दीर्घा प्रारम्भ की गयी।
  • राज्य ललित कला अकादमी ने ‘कला त्रैमासिक’ नाम से पत्रिका निकाली।
  • चित्रकार अमृता शेरगिल गोरखपुर की थी।
  • भारत में उत्तर प्रदेश ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां फिल्मों का सबसे बड़ा बाजार है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 1998 में फिल्म उद्योग का दर्जा दिया गया।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली फिल्म नीति वर्ष 1999 में घोषित की थी।
  • उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार की स्थापना वर्ष 1949 में इलाहाबाद में सेंट्रल रिकॉर्ड ऑफिस के रूप में हुई थी।
  • 24 अक्टूबर 2000 को भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय को विश्वविद्यालय घोषित कर देश में इस संस्थान को संगीत शिक्षा के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होने का गौरव प्रदान किया।
  • उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 13 नवंबर 1963 को लखनऊ में हुई थी।
  • 1975 में भारतेन्दु नाट्य अकादमी की स्थापना लखनऊ में हुई।
  • भारतेन्दु नाट्य अकादमी उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत स्वायत्तशासी संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है।
  • अयोध्या शोध संस्थान (अयोध्या,फैजाबाद) की स्थापना 18 अगस्त 1986 को संस्कृति विभाग की स्वायत्तशासी संस्था के रूप में की गयी।
  • उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान (लखनऊ) की स्थापना वर्ष 1990 में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के अधीन स्वायत्तशासी संस्था के रूप में की गयी।
  • राष्ट्रीय कत्थक संस्थान की स्थापना संस्कृति विभाग के अंतर्गत  स्वायत्तशासी संस्था के रूप में 1988-89 में हुई थी।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डे – Airports in Uttar Pradesh

संगीत

  • उत्तर प्रदेश के संगीत घराने इस प्रकार हैं –

आगरा घराना, फतेहपुर सीकरी घराना, बनारस घराना, सहारनपुर घराना, अतरौली घराना, किराना घराना।

  • शास्त्रीय संगीत एवं तबलावादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले बनारस घराने के प्रमुख संगीतकार थे –

कंठे महाराज, किशन महाराज, पं० सामता प्रसाद मिश्र तथा पं० राजन मिश्र एवं पं० साजन मिश्र।

  • वाजिद अलीशाह के समय में कत्थक नृत्य एवं ठुमरी को विशेष लोकप्रियता प्राप्त हुई।
  • उत्तर प्रदेश का एकमात्र शास्त्रीय नृत्य कत्थक है।
  • विख्यात अंतर्राष्ट्रीय सितार वादक पं० रविशंकर रामपुर घराने के सितार वादक उस्ताद अलाउद्दीन खां के शिष्य थे।
  • उत्तर प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शहनाई वादक एवं बासुरी वादक उस्ताद स्व० बिस्मिल्ला खां तथा हरी प्रसाद चौरसिया हैं।
  • तानसेन अकबर के दरबार में रहते थे तथा उन्हें ध्रुपद शैली की गायकी में महारथ हासिल थे।
  • अमीर खुसरो का जन्म उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली गाँव में 1223 में हुआ।
  • अमीर खुसरो ने ईरानी संगीत रागों में प्रचलित भारतीय रागों का मिश्रण करके अनेक श्रुतिमधुर रागों का आविष्कार किया था।
  • खुसरो ने ईरानी शैली की तरह कव्वाली, तराना आदि शैलियों का प्रचलन किया था।
  • खुसरो ने ही तत्कालीन ध्रुपद गायन शैली में ईरानी संगीत का मिश्रण करके नई गायन शैली का निर्माण किया था जो आगे चलकर ख्याल गायन शैली के नाम से लोकप्रिय हुई।
  • जौनपुर के सुलतान हुसैन शाह शर्की ने ख्याल गायकी को व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाने के साथ “टप्पा शैली” का प्रचलन किया।
  • तानसेन ने स्वामी हरिदास से वीणावादन की शिक्षा भी प्राप्त की थी।
  • गजल गायिका बेगम अख्तर फैजाबाद से सम्बंधित थी।

— Art and Culture of Uttar Pradesh —

उत्तर प्रदेश में परिवहन एवं संचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची – List Of Chief Ministers Of Uttar Pradesh

 List Of Chief Ministers Of Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची उनके कार्यकाल सहित निम्नलिखित है:

नामकार्यकाल
गोविन्द वल्लभ पंत26 जनवरी 1950 से 27 दिसम्बर 1954 तक
सम्पूर्णानंद28 दिसम्बर 1954 से 6 दिसम्बर 1960 तक
चंद्रभानु गुप्ता7 दिसम्बर 1960 से 1 अक्टूबर 1963 तक  
सुचिता कृपलानी2 अक्टूबर 1963  से 13 मार्च 1967 तक
चंद्रभानु गुप्ता14 मार्च 1967 से 2 अप्रैल 1967 तक
चौधरी चरण सिंह3 अप्रैल 1967 से 25 फरवरी 1968 तक
राष्ट्रपति शासन25 फरवरी 1968 से 26 फरवरी 1969 तक
चंद्रभानु गुप्ता26 फरवरी 1969 से 17 फरवरी 1970 तक
चौधरी चरण सिंह18 फरवरी 1970 से 1 अक्टूबर 1970 तक
राष्ट्रपति शासन1 अक्टूबर 1970 से 18 अक्टूबर 1970 तक
त्रिभुवन नारायण सिंह18 अक्टूबर 1970 से 3 अप्रैल 1971 तक
कमलापति त्रिपाठी4 अप्रैल 1971 से 12 जून 1973 तक
राष्ट्रपति शासन12 जून 1973 से 8 नवम्बर 1973 तक
हेमवती नंदन बहुगुणा8 नवम्बर 1973 से 29 नवम्बर 1975 तक
राष्ट्रपति शासन30 नवम्बर 1975 से 21 जनवरी 1976 तक
नारायण दत्त तिवारी21 जनवरी 1976 से 30 अप्रैल 1977 तक
राष्ट्रपति शासन30 अप्रैल 1977 से 23 जून 1977 तक
राम नरेश यादव23 जून 1977 से 27 फरवरी 1979 तक
बनारसी दास28 फरवरी 1979 से 17 फरवरी 1980 तक
राष्ट्रपति शासन17 फरवरी 1980 से 9 जून 1980 तक
विश्वनाथ प्रताप सिंह9 जून 1980 से 18 जुलाई 1982 तक
श्रीपति मिश्र19 जुलाई 1982 से 2 अगस्त 1984 तक
नारायणदत्त तिवारी3 अगस्त 1984 से 24 सितम्बर 1985 तक
वीर बहादुर सिंह24 सितम्बर 1985 से 24 जून 1988 तक
नारायणदत्त तिवारी25 जून 1988 से 5 दिसम्बर 1989 तक
मुलायम सिंह यादव5 दिसम्बर 1989 से 24 जून 1991 तक
कल्याण सिंह24 जून 1991 से 6 दिसम्बर 1992 तक
राष्ट्रपति शासन6 दिसम्बर 1992 से 4 दिसम्बर 1993 तक
मुलायम सिंह यादव4 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1995  तक
मायावती3 जून 1995 से 18 अक्टूबर 1995 तक
राष्ट्रपति शासन18 अक्टूबर 1995 से 21 मार्च 1997 तक    
मायावती21 मार्च 1997 से 21 सितम्बर 1997 तक
कल्याण सिंह21 सितम्बर 1997 से 12 नवम्बर 1999 तक
रामप्रकाश गुप्त12 नवम्बर 1999 से 28 अक्टूबर 2000 तक
राजनाथ सिंह28 अक्टूबर 2000 से 8 मार्च 2002 तक
राष्ट्रपति शासन8 मार्च 2002 से  3 मई 2002 तक
मायावती3 मई 2002 से 29 अगस्त 2003 तक          
मुलायम सिंह यादव29 अगस्त 2003 से 13 मई 2007 तक
मायावती13 मई 2007 से 7 मार्च 2012 तक
अखिलेश यादव15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 तक
योगी आदित्यनाथ19 मार्च 2017 से पदस्थ

यह भी देखें 👉👉 उत्तर प्रदेश की जलवायु

यह भी देखें 👉👉 उत्तर प्रदेश के खनिज संसाधन

उत्तर प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डे | Airports in Uttar Pradesh

 Airports in Uttar Pradesh – उत्तर प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डे निम्नलिखित हैं

हवाई अड्डेस्थान
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर हवाई अड्डा)बाबतपुर (वाराणसी)
चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (अमौसी हवाई अड्डा)अमौसी (लखनऊ)
सरसावा हवाई अड्डासहारनपुर
हिंडन हवाई अड्डागाजियाबाद
चकेरी हवाई अड्डाअहिरवाँ (कानपुर)
बमरौली हवाई अड्डाइलाहाबाद
फैजाबाद एयरपोर्टफैजाबाद
ललितपुर हवाई अड्डाललितपुर
खेरिया हवाई अड्डाआगरा
बाबा गोरखनाथ हवाई अड्डागोरखपुर
नागरिक हवाई अड्डाकानपुर
झांसी हवाई अड्डा ( भारतीय सेना का एयरपोर्ट)झांसी
बरेली हवाई अड्डाबरेली
आईआईटी कानपुर हवाई अड्डा (कल्याणपुर हवाई अड्डा)कानपुर
इंदिरा गांधी हवाई अड्डारायबरेली
बी आर अंबेडकर एयरपोर्टमेरठ
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाकुशीनगर
एयरपोर्ट फ्लाइंग स्कूल ( सैफई )इटावा
ताज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (प्रस्तावित)आगरा
जेवर हवाई अड्डा (निर्माणाधीन)गौतमबुद्ध

उत्तर प्रदेश में परिवहन एवं संचार

उत्तर प्रदेश में परिवहन एवं संचार

 

  • उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम राष्ट्रीयकृत परिवहन 15 मई 1947 से प्रारम्भ हुआ।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई  8483 km है जो इस सन्दर्भ में देश में प्रथम स्थान पर है।
  • भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई के हिसाब से राजस्थान ( 7886 km) द्वितीय स्थान पर है।
  • उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 है जो दिल्ली से कोलकाता तक जाता है।
  • उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाले कुल 60 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।\
  • भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 07 है जो वाराणसी से कन्याकुमारी को जाता है।
  • 22-10-2013 से प्रदेश के 13 महानगरों में रेडियो टैक्सी योजना आरम्भ की गयी।
  • उत्तर प्रदेश के परिवहन साधनो में सर्वाधिक लोकप्रिय साधन सड़क परिवहन है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का गठन १ जून 1972 को किया गया।
  • लखनऊ योजना सड़कों के विकास से सम्बंधित है।
  • यमुना एक्सप्रेस वे (ताज एक्सप्रेस वे) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस एवं आगरा जिलों से होकर गुजरता है।
  • 165.53 km लम्बा यह मार्ग ग्रेटर नॉएडा को आगरा से जोड़ता है।
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे आगरा से लखनऊ तक निर्मित किया जाएगा। 6 लेन वाले इस एक्सप्रेस वे की लम्बाई लगभग 302 km होगी, इसकी लागत लगभग 10000 करोड़ रूपये होगी।
  • यह एक्सप्रेस वे आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर, हरदोई,उन्नाव एवं लखनऊ से गुजरेगा

उत्तर प्रदेश के वन संसाधन

रेल परिवहन

  • उत्तर प्रदेश में रेलमार्गों की कुल लम्बाई 9077 km है, जो की देश में सर्वाधिक है।
  • प्रदेश में प्रथम रेलगाड़ी मार्च 1859 में इलाहाबाद से कानपुर के बीच चलाई गयी।
  • उत्तर-पूर्व रेलवे का मुख्यालय गोरखपुर में है।
  • 2003 में इलाहाबाद को उत्तर मध्य रेलवे (NCR) का का मुख्यालय बनाया गया।
  • उत्तर प्रदेश में कुल 9 रेल प्रभाग (Divisons) हैं।
  • डीजल रेल इंजन बनाने का कारखाना मंडुआडीह (वाराणसी) में है।
  • लालगंज (रायबरेली) में रेलवे के सवारी कोच के निर्माण का कारखाना स्थापित है।
  • मुगलसराय में भारत का सर्वाधिक लम्बा रेलवे यार्ड स्थित है।
  • मुगलसराय में एशिया का सबसे बड़ा विद्युत लोकोशेड भी है।
  • विश्व का सबसे  लम्बा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर में स्थित है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पक्षी विहार – Bird Sanctuaries in Uttar Pradesh

जल परिवहन

  • राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 इलाहाबाद से हल्दिया के मध्य है।
  • यह देश का सबसे लम्बा राष्ट्रीय जलमार्ग है।
  • यह गंगा नदी से गुजरता है।
  • इस जलमार्ग की कुल लम्बाई 1620 km है।

उत्तर प्रदेश के वन्य जीव विहार – Wildlife Sanctuaries in Uttar Pradesh

वायु परिवहन

  • उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण केंद्र बमरौली (इलाहबाद) में स्थित है।
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सामरिक महत्त्व का वायु सेना का हवाई अड्डा है।
  • राष्ट्रीय पैराशूट प्रशिक्षण कॉलेज आगरा में है।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड्डयन अकादमी फुसरतगंज रायबरेली में है।
  • सोनभद्र जिले में आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा निजी हवाई अड्डा बनाया गया है।
  • झांसी एयरपोर्ट भारतीय सेना का एयरपोर्ट है।
  • भारतीय वायुसेना का एयरपोर्ट बक्शी का तालाब (लखनऊ) में स्थित है।
  • कुशीनगर हवाई अड्डा प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश के पार्क एंड सिटी – Uttar Pradesh Park and City

सूचना एवं संचार

  • भारत में पिनकोड प्रणाली की सुरुवात वर्ष 1972 में हुई।
  • भारत में सर्वप्रथम हवाई डाक सेवा 18 फरवरी 1911 को इलाहाबाद से नैनी के मध्य प्रारम्भ हुई थी।
  • भारत में टेलीग्राफ सेवा का प्रारम्भ 1854 को आगरा एवं कोलकाता के मध्य हुआ।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र लखनऊ में है।

महत्वपूर्ण प्रश्न

1. उत्तर प्रदेश में एक रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है
रायबरेली में

2. उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी-8 लेन प्रवेश नियंत्रित गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का विचार उत्तर प्रदेश के किन दो परस्पर अधिकतम दूरी वाले जनपदों के मध्य प्रस्तावित है?
नोएडा एवं गाजीपुर

3. लखनऊ योजना किस विकास से संबंधित है?
सड़क के

4. राज्य में ताज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कहां किया जा रहा है?
गौतम बुद्ध नगर

5. उत्तर प्रदेश से आरंभ होने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है
NH-7

6. उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण केंद्र कहां स्थित है?
इलाहाबाद (प्रयागराज में)

7. वाराणसी स्थित हवाई अड्डे का क्या नाम है?
बाबतपुर

8. उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय कहां स्थित है?
इलाहाबाद में

9. उत्तर पूर्वी रेलवे का मुख्यालय कहां स्थित है?
गोरखपुर में

10. भारतीय रेलवे ने किस प्रकार के सहयोग से बहुत परिक्रमा एक्सप्रेस आरंभ की?
उत्तर प्रदेश या बिहार सरकार के

11. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विस्तार किस रेलवे का है?
उत्तर-पूर्वी रेलवे

12. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम गठित किया गया
1 जून 1970 को

13. ग्रामीण संचार सेवक योजना किस वर्ष लागू की गई?
2002 में

14. उत्तर प्रदेश में कितने टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित है?
3,117

15. एडवांस लेवल टेलीकम्युनिकेशन ट्रेनिंग सेंटर (ए.एल.टी.टी.सी) किस नगर में स्थापित है?
गाजियाबाद

16. उत्तर प्रदेश में डाकघरों की संख्या कितनी है?
17627

17. डाक लाने और पहुंचाने के अलावा डाकघर द्वारा कौन सा कार्य संपन्न किया जात है?
मनी आर्डर, बैंकिंग, बीमा

18. किस नगर में पोस्टल स्टाफ कॉलेज इंडिया (पी.एस.सी.आई.) स्थापित है?
गाजियाबाद

19. भारत संचार निगम लिमिटेड की स्थापना किस वर्ष की गई?
2000 में

20. उत्तर प्रदेश में पिन कोड की शुरुआत किस अंक से होती है?
2

21. केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए किस वर्ष पिन कोड निर्धारित किया गया?
1972 में

22. स्पीड पोस्ट सेवा किस वर्ष प्रारंभ हुई?
1986 में

23. किस नगर में विदेशी उप डाकघर स्थापित है?
नोएडा

24. मार्च 1884 मे किन नगरो के मध्य तार संदेश भेजे जाने के साथ तार सेवा की शुरुआत हुई?
आगरा से कोलकाता

25. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की स्थापना किस वर्ष की गई?
1997 में

26. फुरसतगंज हवाई अड्डा किस स्थान पर स्थित है?
रायबरेली

27. खेरिया हवाई अड्डा किस स्थान पर स्थित है?
आगरा

28. सरसावा हवाई अड्डा किस स्थान पर स्थित है?
सहारनपुर

29. गोरखपुर, गाजीपुर और वाराणसी के मध्य कौन सा राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है?
राष्ट्रीय राजमार्ग-29

30. उत्तर प्रदेश के किस नगर में पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय स्थित है?
गोरखपुर

31. उत्तर प्रदेश में रेल मार्गों की कुल लंबाई कितनी है?
8,926 किलोमीटर

32. इलाहाबाद में स्थापित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय किस वर्ष कार्य करना प्रारंभ किया?
2003 में

33. किस नगर में हवाई अड्डा विद्यालय स्थापित है?
इलाहाबाद

34. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-91 किन नगरों से होकर गुजरता है?
गाजियाबाद- कानपुर

35. डीजल लोकोमोटिव वर्क्स कहां स्थापित है?
वाराणसी में

36. उत्तर प्रदेश में शासन में सड़क परिवहन निगम अधिनियम, 1950 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राजकीय रोडवेज को कब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के नाम से गठित किया?
1 जून, 1972 को

37. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन महाराजगंज को कितने क्षेत्रीय भागों में बांटा गया था?
8

38. उत्तर प्रदेश में कितने नगरों में महानगर बस सेवा का संचालन होता है?
9

उत्तर प्रदेश की जलवायु – Climate of Uttar Pradesh

 उत्तर प्रदेश का वातावरण मुख्य रूप से उपोष्ण कटिबंधीय है; हांलाकि, स्थान और मौसम के साथ मौसम की स्थिति में काफी बदलाव आया है।

तापमान:

मई और जून में औसत तापमान ऊंचाई पर निर्भर करता है, जनवरी में 12.5-17.5 डिग्री सेल्सियस (55-64 डिग्री फारेनहाइट) से 27.5-32.5 डिग्री सेल्सियस (82-91 डिग्री फारेनहाइट) के बीच भिन्न होता है। 8 मई 1958 को राज्य में दर्ज उच्चतम तापमान गोंडा में 49.9 डिग्री सेल्सियस (121.8 डिग्री फारेनहाइट) था।

वर्षा:

राज्य में वर्षा पूर्व में 1000-2000 मिमी (39-79 इंच) से पश्चिम में 600-1000 मिमी (24-39 इंच) तक है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान लगभग 90 प्रतिशत बारिश होती है, जो लगभग जुलाई से सितम्बर तक चलती है।

उत्तर प्रदेश में वर्ष में तीन ऋतु में घटित होती है:

  • ग्रीष्म ऋतु (मार्च से जून)
  • वर्षा ऋतु (जुलाई से सितम्बर)
  • शीत ऋतु (अक्टूबर से फरवरी)

ग्रीष्म ऋतु:

  • ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 36℃ से 39℃ तक तथा औसत न्यूनतम तापमान 21℃ से 23℃ तक तथा औसत तापांतर 14℃ रहता है।
  • ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिक तापमान होने का प्रमुख कारण कर्क रेखा का नजदीक होना है।
  • ग्रीष्मकाल में प्रदेश में चलने वाली शुष्क पछुआ हवाओं को लू कहा जाता है।
  • इस ऋतु में वर्षा बहुत कम होती है जो लगभग 10 से 25 cm तक होती है।

वर्षा ऋतु:

  • उत्तरा प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा गोरखपुर में होती है जहां वर्षा की मात्रा 184.7 cm होती है जबकि सबसे कम वर्षा मथुरा में होती है जहां 54.4 cm तक वर्षा होती है।
  • प्रदेश की सम्पूर्ण वर्षा का लगभग 83% वर्षा इसी ऋतु (जुलाई से सितंबर) मे होती है।
  • इस ऋतु में प्रदेश का औसत उच्चतम तापमान 32 से 34℃ और न्यूनतम तापमान 25℃ तथा औसत तापांतर 7℃ से 8℃ तक होता है।
  • प्रदेश में बंगाल की खाड़ी वाले मानसून को पूर्वा के नाम से जाना जाता है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी के मानसून का प्रवेश पूर्व तथा दक्षिण पूर्व दिशा से होता है।

शीत ऋतु:

  • इस ऋतु में दक्षिणी पहाड़ी तथा पठारी क्षेत्रो में औसत अधिकतम तापमान 28.3℃ और औसत न्यूनतम तापमान 13.3℃ रहता है, वही मैदानी क्षेत्रों में क्रमशः 27.2℃ से 11.7℃ तक रहता है।
  • प्रदेश में शीत ऋतु में तापमान दक्षिण से उत्तर की और कम होता जाता है।
  • उत्तर पश्चिमी जिलों में शीत ऋतु में औसत तापमान अन्य सभी क्षेत्रों से सबसे कम लगभग 10℃ रहता है।

यह भी देखें 👉👉 उत्तर प्रदेश के खनिज संसाधन

यह भी देखें 👉👉 उत्तर प्रदेश में सिंचाई