उत्तर प्रदेश में परिवहन एवं संचार

 

  • उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम राष्ट्रीयकृत परिवहन 15 मई 1947 से प्रारम्भ हुआ।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लम्बाई  8483 km है जो इस सन्दर्भ में देश में प्रथम स्थान पर है।
  • भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई के हिसाब से राजस्थान ( 7886 km) द्वितीय स्थान पर है।
  • उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 है जो दिल्ली से कोलकाता तक जाता है।
  • उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाले कुल 60 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।\
  • भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 07 है जो वाराणसी से कन्याकुमारी को जाता है।
  • 22-10-2013 से प्रदेश के 13 महानगरों में रेडियो टैक्सी योजना आरम्भ की गयी।
  • उत्तर प्रदेश के परिवहन साधनो में सर्वाधिक लोकप्रिय साधन सड़क परिवहन है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का गठन १ जून 1972 को किया गया।
  • लखनऊ योजना सड़कों के विकास से सम्बंधित है।
  • यमुना एक्सप्रेस वे (ताज एक्सप्रेस वे) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस एवं आगरा जिलों से होकर गुजरता है।
  • 165.53 km लम्बा यह मार्ग ग्रेटर नॉएडा को आगरा से जोड़ता है।
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे आगरा से लखनऊ तक निर्मित किया जाएगा। 6 लेन वाले इस एक्सप्रेस वे की लम्बाई लगभग 302 km होगी, इसकी लागत लगभग 10000 करोड़ रूपये होगी।
  • यह एक्सप्रेस वे आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर, हरदोई,उन्नाव एवं लखनऊ से गुजरेगा

उत्तर प्रदेश के वन संसाधन

रेल परिवहन

  • उत्तर प्रदेश में रेलमार्गों की कुल लम्बाई 9077 km है, जो की देश में सर्वाधिक है।
  • प्रदेश में प्रथम रेलगाड़ी मार्च 1859 में इलाहाबाद से कानपुर के बीच चलाई गयी।
  • उत्तर-पूर्व रेलवे का मुख्यालय गोरखपुर में है।
  • 2003 में इलाहाबाद को उत्तर मध्य रेलवे (NCR) का का मुख्यालय बनाया गया।
  • उत्तर प्रदेश में कुल 9 रेल प्रभाग (Divisons) हैं।
  • डीजल रेल इंजन बनाने का कारखाना मंडुआडीह (वाराणसी) में है।
  • लालगंज (रायबरेली) में रेलवे के सवारी कोच के निर्माण का कारखाना स्थापित है।
  • मुगलसराय में भारत का सर्वाधिक लम्बा रेलवे यार्ड स्थित है।
  • मुगलसराय में एशिया का सबसे बड़ा विद्युत लोकोशेड भी है।
  • विश्व का सबसे  लम्बा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर में स्थित है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पक्षी विहार – Bird Sanctuaries in Uttar Pradesh

जल परिवहन

  • राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 इलाहाबाद से हल्दिया के मध्य है।
  • यह देश का सबसे लम्बा राष्ट्रीय जलमार्ग है।
  • यह गंगा नदी से गुजरता है।
  • इस जलमार्ग की कुल लम्बाई 1620 km है।

उत्तर प्रदेश के वन्य जीव विहार – Wildlife Sanctuaries in Uttar Pradesh

वायु परिवहन

  • उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण केंद्र बमरौली (इलाहबाद) में स्थित है।
  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सामरिक महत्त्व का वायु सेना का हवाई अड्डा है।
  • राष्ट्रीय पैराशूट प्रशिक्षण कॉलेज आगरा में है।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड्डयन अकादमी फुसरतगंज रायबरेली में है।
  • सोनभद्र जिले में आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा निजी हवाई अड्डा बनाया गया है।
  • झांसी एयरपोर्ट भारतीय सेना का एयरपोर्ट है।
  • भारतीय वायुसेना का एयरपोर्ट बक्शी का तालाब (लखनऊ) में स्थित है।
  • कुशीनगर हवाई अड्डा प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश के पार्क एंड सिटी – Uttar Pradesh Park and City

सूचना एवं संचार

  • भारत में पिनकोड प्रणाली की सुरुवात वर्ष 1972 में हुई।
  • भारत में सर्वप्रथम हवाई डाक सेवा 18 फरवरी 1911 को इलाहाबाद से नैनी के मध्य प्रारम्भ हुई थी।
  • भारत में टेलीग्राफ सेवा का प्रारम्भ 1854 को आगरा एवं कोलकाता के मध्य हुआ।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र लखनऊ में है।

महत्वपूर्ण प्रश्न

1. उत्तर प्रदेश में एक रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है
रायबरेली में

2. उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी-8 लेन प्रवेश नियंत्रित गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का विचार उत्तर प्रदेश के किन दो परस्पर अधिकतम दूरी वाले जनपदों के मध्य प्रस्तावित है?
नोएडा एवं गाजीपुर

3. लखनऊ योजना किस विकास से संबंधित है?
सड़क के

4. राज्य में ताज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कहां किया जा रहा है?
गौतम बुद्ध नगर

5. उत्तर प्रदेश से आरंभ होने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है
NH-7

6. उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण केंद्र कहां स्थित है?
इलाहाबाद (प्रयागराज में)

7. वाराणसी स्थित हवाई अड्डे का क्या नाम है?
बाबतपुर

8. उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय कहां स्थित है?
इलाहाबाद में

9. उत्तर पूर्वी रेलवे का मुख्यालय कहां स्थित है?
गोरखपुर में

10. भारतीय रेलवे ने किस प्रकार के सहयोग से बहुत परिक्रमा एक्सप्रेस आरंभ की?
उत्तर प्रदेश या बिहार सरकार के

11. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक विस्तार किस रेलवे का है?
उत्तर-पूर्वी रेलवे

12. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम गठित किया गया
1 जून 1970 को

13. ग्रामीण संचार सेवक योजना किस वर्ष लागू की गई?
2002 में

14. उत्तर प्रदेश में कितने टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित है?
3,117

15. एडवांस लेवल टेलीकम्युनिकेशन ट्रेनिंग सेंटर (ए.एल.टी.टी.सी) किस नगर में स्थापित है?
गाजियाबाद

16. उत्तर प्रदेश में डाकघरों की संख्या कितनी है?
17627

17. डाक लाने और पहुंचाने के अलावा डाकघर द्वारा कौन सा कार्य संपन्न किया जात है?
मनी आर्डर, बैंकिंग, बीमा

18. किस नगर में पोस्टल स्टाफ कॉलेज इंडिया (पी.एस.सी.आई.) स्थापित है?
गाजियाबाद

19. भारत संचार निगम लिमिटेड की स्थापना किस वर्ष की गई?
2000 में

20. उत्तर प्रदेश में पिन कोड की शुरुआत किस अंक से होती है?
2

21. केंद्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए किस वर्ष पिन कोड निर्धारित किया गया?
1972 में

22. स्पीड पोस्ट सेवा किस वर्ष प्रारंभ हुई?
1986 में

23. किस नगर में विदेशी उप डाकघर स्थापित है?
नोएडा

24. मार्च 1884 मे किन नगरो के मध्य तार संदेश भेजे जाने के साथ तार सेवा की शुरुआत हुई?
आगरा से कोलकाता

25. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण की स्थापना किस वर्ष की गई?
1997 में

26. फुरसतगंज हवाई अड्डा किस स्थान पर स्थित है?
रायबरेली

27. खेरिया हवाई अड्डा किस स्थान पर स्थित है?
आगरा

28. सरसावा हवाई अड्डा किस स्थान पर स्थित है?
सहारनपुर

29. गोरखपुर, गाजीपुर और वाराणसी के मध्य कौन सा राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है?
राष्ट्रीय राजमार्ग-29

30. उत्तर प्रदेश के किस नगर में पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय स्थित है?
गोरखपुर

31. उत्तर प्रदेश में रेल मार्गों की कुल लंबाई कितनी है?
8,926 किलोमीटर

32. इलाहाबाद में स्थापित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय किस वर्ष कार्य करना प्रारंभ किया?
2003 में

33. किस नगर में हवाई अड्डा विद्यालय स्थापित है?
इलाहाबाद

34. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-91 किन नगरों से होकर गुजरता है?
गाजियाबाद- कानपुर

35. डीजल लोकोमोटिव वर्क्स कहां स्थापित है?
वाराणसी में

36. उत्तर प्रदेश में शासन में सड़क परिवहन निगम अधिनियम, 1950 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राजकीय रोडवेज को कब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के नाम से गठित किया?
1 जून, 1972 को

37. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन महाराजगंज को कितने क्षेत्रीय भागों में बांटा गया था?
8

38. उत्तर प्रदेश में कितने नगरों में महानगर बस सेवा का संचालन होता है?
9

No comments:

Post a Comment