State Symbols of Rajasthan – राजस्थान राज्य के प्रतीक चिन्ह निम्नलिखित हैं:

राज्य पुष्प (Rajasthan State Flower) : रोहिड़ा (Tecomella Undulata)
- रोहिड़ा को 1983 में राजस्थान का राज्य पुष्प घोषित किया
- यह मुख्यत: थार मरुस्थल में पाया जाता है, इसे मारवाड़ टीक के नाम से भी जाना जाता है |

राज्य वृक्ष (Rajasthan State Tree) : खेजड़ी (Prosopis Cineraria)
- खेजड़ी को 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया
- इसे राजस्थान का कल्प वृक्ष, शमी, जांटी के नाम से भी जाना जाता है, इसके फूल को मींझर, फल को सांगरी कहा जाता है |

राज्य पक्षी (Rajasthan State Bird) : गोडावण (Great Indian Bustard)
- गोडावण को 1981 में राजस्थान का राज्य पक्षी घोषित किया |
- यह मुख्यत: मरू उद्यान (Desert National Park) – जैसलमेर में पाया जाता है |
- जैसलमेर की सेवण घास इस के लिये उपयुक्त है, यह सोहन चिड़िया तथा शर्मीला पक्षी के नाम से भी जाना जाता है |

राज्य नृत्य (Rajasthan State Dance): घूमर (Ghoomer)
- यह राजस्थान का परंपरागत लोकनृत्य है |
- इसे राजस्थान की आत्मा भी कहा जाता है |

राज्य खेल (Rajasthan State Game): बास्केटबाल (Basketball)
- बास्केटबाल को 1948 में राज्य खेल घोषित किया गया
- बास्केटबॉल में प्रत्येक टीम में 5 खिलाडी होती है
- इस खेल को नियंत्रित करने वाली संस्था “अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ “(International Basketball Federation, more commonly known as FIBA) है |

राज्य पशु (Rajasthan State Animal): चिंकारा तथा ऊंट (Gazelle & Camel)
Chinkara Scientific name : Antilope cervicapra
- चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया , इसे छोटा हिरन के नाम से भी जाना जाता है |

- रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊंट को 19 सितम्बर 2014 को राज्य पशु घोषित किया गया।
No comments:
Post a Comment